लखनऊ | 22 जनवरी 2026:
राम-राम किसान भाइयों। यूपी में इस समय गन्ने का सरकारी रेट ₹400 प्रति क्विंटल चल रहा है,
लेकिन किसानों की मांग यहीं पर रुकने वाली नहीं है।
डीजल, खाद, मजदूरी और खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए अब किसान संगठन एक ही सवाल उठा रहे हैं –
क्या ₹400 के बाद सरकार गन्ने के रेट में आगे भी बढ़ोतरी करेगी?
गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को लेकर लखनऊ में हलचल तेज है।
किसानों को उम्मीद है कि इस दिन सरकार गन्ना किसानों के हित में कोई बड़ा फैसला या संकेत दे सकती है।
हर साल गणतंत्र दिवस पर सरकार किसानों को लेकर बड़े ऐलान करती है।
इसी वजह से गन्ना किसान मान रहे हैं कि ₹400 के बाद अगली राहत की दिशा में कुछ न कुछ फैसला जरूर आ सकता है।
🗳️ किसानों की राय: अब गन्ने का सही रेट क्या हो?
₹400 का रेट मिलने के बाद, आपके हिसाब से गन्ने का सही दाम कितना होना चाहिए?
📢 यह सर्वे केवल किसानों की राय जानने के लिए है।
22 जनवरी का गन्ना पेमेंट अपडेट
रेट की चर्चा के साथ-साथ आज गुरुवार को कई जिलों में गन्ने का पैसा भी किसानों के खातों में भेजा गया है।
अगर आपकी पर्ची नीचे दिए जिलों की है, तो आज मोबाइल जरूर चेक करें।
बजाज गोला और हरगांव मिल ने 2 जनवरी तक की पर्चियों का भुगतान भेज दिया है।
किनौनी और मवाना मिलों में आज शाम तक पैसा आने की संभावना है।
वसंत कालीन गन्ना बुवाई: पर्ची और बीज की जानकारी
जो किसान भाई फरवरी में नया गन्ना बोने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए जरूरी सूचना है।
गन्ना विभाग ने एडवांस पर्ची की सुविधा शुरू कर दी है।
🌱 नई वैरायटी लेना चाहते हैं?
अगर आप Co 0238 की जगह Co 15023 या 14201 वैरायटी लेना चाहते हैं,
तो आज ही अपनी समिति से संपर्क करें। बीज सीमित मात्रा में उपलब्ध है।
अगर 15 दिन से गन्ने का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
ध्यान दें किसान भाइयों: गुरुवार को बैंक और तहसील दोनों खुले रहते हैं।
अगर भुगतान अटका है, तो आज ही कार्रवाई करें।
- e-Ganna App पर जाकर Payment Date जरूर देखें।
- तारीख दिख रही है लेकिन पैसा नहीं आया, तो बैंक में जाकर DBT / आधार लिंक चेक कराएं।
style=”max-width:100%;border-radius:10px;box-shadow:0 5px 15px rgba(0,0,0,0.1);”>
चित्र: ₹400 रेट के बाद आगे की उम्मीदों पर चर्चा करते किसान
लेखक: Aamir Raza
आमिर रज़ा CaneUp.xyz के संस्थापक हैं और किसानों तक सही, साफ और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाते हैं।

आमिर रज़ा पिछले 4 वर्षों से CaneUP.xyz वेबसाइट का संचालन कर रहे हैं।
वे गन्ना किसानों से जुड़े विषयों जैसे भुगतान, रिकॉर्ड, पोर्टल अपडेट और खेती से संबंधित जानकारी को सरल भाषा में किसानों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
अब तक 50 लाख से ज्यादा किसान CaneUP.xyz के माध्यम से सही और भरोसेमंद जानकारी प्राप्त कर चुके हैं।
लेखक का उद्देश्य किसानों तक समय पर, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे सही निर्णय ले सकें और किसी भी तरह की अफवाह से बच सकें।
