किसान भाइयों, आज सोमवार है और सभी मिलों में तौल सुचारू रूप से चल रही है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जोन में कोहरे के कारण पर्ची कैलेंडर में थोड़ा बदलाव हो सकता है। अगर आपका गन्ना ‘अर्ली वैरायटी’ का है, तो नीचे दिए गए टूल से नया इंडेंट चेक करें।
Cane UP 2025-26: राम-राम किसान भाइयों! कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच आज 19 जनवरी को गन्ने की सप्लाई और पेमेंट को लेकर ताज़ा अपडेट आया है। कोहरे की वजह से कुछ सेंटरों पर उठान धीमी हो सकती है, लेकिन अब पोर्टल और e-Ganna App पर डेटा अपडेट रियल-टाइम होने लगा है।
Caneup.in पोर्टल: 19 जनवरी का ताज़ा हाल
भाइयों, सोमवार होने के कारण सभी बैंक खुल गए हैं। अब पेमेंट अपडेट सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। आप अपनी पर्ची और सट्टा तुरंत चेक कर सकते हैं।
आज पोर्टल पर ये चेक करें:
- कॉलम (Column): क्या आपकी पर्ची अगले स्लॉट में शिफ्ट हुई है?
- मैसेज (SMS): अगर पर्ची ‘Issued’ दिखा रही है लेकिन मैसेज नहीं आया, तो तुरंत सेंटर पर संपर्क करें।
यूपी की सभी चीनी मिलों की लिस्ट (District Wise Sugar Mills List UP)
1. पश्चिम यूपी (Western UP)
- मेरठ जोन: किनौनी, दौराला, मवाना, मोहिउद्दीनपुर, सकौती टांडा, नंगलामल।
- मुजफ्फरनगर जोन: खतौली (त्रिवेणी), मंसूरपुर, टिकौला, भैसाना, मोरना, रोहाना।
- सहारनपुर जोन: देवबंद, गागलहेड़ी, नानौता, सरसावा, शेरमऊ।
- शामली: शामली मिल, ऊन, थानाभवन।
- बिजनौर: धामपुर, स्योहारा, बहादरपुर, बरकतपुर, नजीबाबाद, बिलाई।
2. मध्य यूपी (Central UP)
- लखीमपुर खीरी: गोला गोकर्णनाथ, पलिया, खंभारखेड़ा, गुलरिया, ऐरा, अजबापुर।
- सीतापुर: हरगांव, बिसवां, जवाहरपुर, महोली, रामगढ़।
- बरेली & पीलीभीत: फरीदपुर, बहेड़ी, एलएच शुगर, पूरनपुर, बीसलपुर।
- शाहजहांपुर & हरदोई: रोजा, पुवायां, निगोही, हरियावां, लोनी, रूपापुर।
3. पूर्वांचल (Eastern UP)
- बस्ती & संतकबीरनगर: मुंडेरवा, बभनान, रुधौली, खलीलाबाद।
- गोंडा & बलरामपुर: बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर, उतरौला, कुंदुरखी, मनकापुर।
- गोरखपुर & कुशीनगर: पिपराइच, खड्डा, कप्तानगंज, हाटा, सेवरही।
- अन्य जिले: सुल्तानपुर, रौजागांव (अयोध्या), प्रतापपुर (देवरिया)।
e-Ganna App: सोमवार का अपडेट
अगर ऐप अभी भी ‘Server Error’ दिखा रहा है, तो घबराएं नहीं। सर्वर लोड अधिक होने की वजह से ऐसा हो सकता है। आप ऊपर दिए गए टूल या डायरेक्ट वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ 2026)
1. मेरी पर्ची “Column” में तो आ गई, पर मैसेज नहीं आया?
उत्तर: घबराएं नहीं। अगर कैलेंडर में पर्ची पर ‘*’ (स्टार) बन गया है, तो इसका मतलब पर्ची जारी हो चुकी है। आप तौल केंद्र पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
2. ‘सट्टा’ पूरा हो गया, अब पर्ची कैसे बढ़ाएं?
उत्तर: सामान्य सट्टा बढ़ाने की तारीख अभी जारी है। आप समिति सचिव से संपर्क करके ‘Additional Bonding’ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
3. बैंक खाते में पैसा नहीं आया, क्या करें?
उत्तर: बैंक सोमवार को खुल गए हैं। शाम तक पेमेंट अपडेट आ सकता है।
लेखक: Aamir Raza
आमिर रज़ा CaneUp.xyz के संस्थापक हैं। वे पिछले 5 वर्षों से उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की आवाज़ उठाते रहे हैं और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं।

आमिर रज़ा पिछले 4 वर्षों से CaneUP.xyz वेबसाइट का संचालन कर रहे हैं।
वे गन्ना किसानों से जुड़े विषयों जैसे भुगतान, रिकॉर्ड, पोर्टल अपडेट और खेती से संबंधित जानकारी को सरल भाषा में किसानों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
अब तक 50 लाख से ज्यादा किसान CaneUP.xyz के माध्यम से सही और भरोसेमंद जानकारी प्राप्त कर चुके हैं।
लेखक का उद्देश्य किसानों तक समय पर, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे सही निर्णय ले सकें और किसी भी तरह की अफवाह से बच सकें।
